फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह का जनसुनवाई में नवाचार, अब लोगों को बैरंग नहीं लौटना पड़ेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Updated Wed, 14 Aug 2024 08:53 AM IST

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में होने वाली जनसुनवाई के दौरान आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने 13 अगस्त से कई व्यवस्थाओं में परिवर्तन कर दिया है। जनसुनवाई में पीएम आवास योजना और लाड़ली बहना योजना के आवेदकों की सुनवाई संबंधित विभागों के अधिकारी कक्ष के बाहर ही करेंगे, जबकि आवेदकों के आवेदन लिखने के लिए भी व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है।

बता दें कि जिलास्तरीय जनसुनवाई में आवेदनों का आंकड़ा अब 300 से ज्यादा हो गया है। भीड़-भाड़ की वजह से कई आवेदकों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कई आवेदक तो भीड़ की वजह से बिना आवेदन दिए ही लौट जाते थे। इन मामलों को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने जनसुनवाई शुरु होने से पहले पूरे परिवार का जायजा लिया और एक स्थान सुनिश्चित कर पर्चा चस्पा करवाया है, जिसके पास सरकारी कर्मचारी ऐसे लोगों के आवेदन लिखने मौजूद रहेंगे जो आर्थिक रूप से अक्षम या फिर अपना आवेदन नहीं लिख पा रहे हैं।

इसी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों का निराकरण करने के लिए नगरीय निकाय और जिला पंचायत का अमला अलग से लोगों के आवेदन लेकर उनका निराकरण करता हुआ नजर आएगा। वहीं लाडली बहना योजना के आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लेंगे और निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इन नई व्यवस्थाओं के चलते मंगलवार को जनसुनवाई का नजारा बदला-बदला सा नजर आए और आवेदकों के लिए बीते सप्ताह की तुलना में काफी सहूलियत देखी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें