फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: दबंग बेरोजगारों के हत्थे चढ़ गए रिश्वतखोर बाबू, फिर ऐसा हुआ, देखें वीडियो

Tue, 03 Sep 2024 08:01 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

नौकरी लगवाने और लगाने के नाम पर पैसे ऐंठने के कई मामले में हमने कई लोगों को इधर से उधर शिकवा शिकायते करते हुए देखा है। लेकिन वो कहावत है कि सैर को सवा सेर भी जरूर मिलता है। कुछ ऐसा ही गुना जिले में एक रिश्वतखोर बाबू के साथ घटित हुआ है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के एक बाबू ने कुछ युवाओं से मृगवास और सानई के स्कूलों में चौकीदार की नौकरी दिलवाने के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे, जो की वायरल वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि बताया जा रहा है कि वह बाबू युवकों के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद उसे युवकों के द्वारा बंदी बना लिया गया। युवक बंधक बनाए गए बाबू से अपने रुपये वापस मांग रहे हैं।

साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि बाबू ने करीब 10 महीने पहले युवकों से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद चौकीदार की नौकरियों की निविदा रद्द हो गई, जिसके बाद युवक शिक्षा विभाग के इस क्लर्क से अपने पैसे मांगते रहे। लेकिन उसके कानो तक जूं न रेंगी, आखिरकर बाबू आरोपी युवकों के इलाके में ही फंस गया, जिसके बाद युवकों ने उसे रस्सी से बांधकर जमकर मारपीट की और घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। हालांकि, गुना जिला शिक्षा विभाग से इस मामले में अब तक किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।वायरल वीडियो को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि बंधक बनाया जाने वाला सरकारी बाबू हायर सेकेंडरी स्कूल मृगवास में पदस्थ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें