फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad Case: नूर ने गोलू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया फिर किया दुष्कर्म, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

Wed, 01 Oct 2025 07:26 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर पहले दोस्ती की, फिर उसका अपहरण कर बार-बार दुष्कर्म किया और उस पर धर्म परिवर्तन व जबरन शादी का दबाव बनाया। 

ये भी पढ़ें- Love Jihad Case: 'विवाहिता बहन' से कर लिया निकाह, कुरान पढ़ने का दबाव डाला, सुसाइड से मचा बवाल तो चला बुलडोजर

पीड़िता ने अमझेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी गोलू उर्फ नूर मोहम्मद पिता सहजाद खान ने खुद को हिंदू युवक गोलू बताकर पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया, और उसके साथ दुष्कर्म किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धार पारुल बेलापुरकर ने बताया कि आरोपी नूर मोहम्मद ने नाम बदलकर पीड़िता को अपने जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरअसल 29 सितंबर को आरोपी नूर मोहम्मद पीड़िता को बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया था, काफी ढूंढने के बाद परिजनों ने अमझेरा थाने में पीड़िता की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद अमझेरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, और दोनों को खोज निकाला।

ये भी पढ़ें- मूक-बधिर को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे लोग, दुष्कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा

इधर थाने पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए मामले का खुलासा किया। अमझेरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि धार जिले में सामने आए इस पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें