जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड पर ग्राम दूधी में दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो युवकों ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुजरी बगवानिया भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
सर्विस सेंटर के पास हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना पाबला सर्विस सेंटर के सामने हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में चिकटियाबढ़ टाण्डा निवासी जगदीश पिता शिवकुमार नायक और भोडल निवासी मोहन पिता धनसिंग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- महू नाके पर भाजपा नेता के साथ बदसलूकी, दो पुलिसकर्मी निलंबित, टीआई लाइन अटैच
भाजपा नेता अस्पताल में भर्ती
इस दुर्घटना में गुजरी बगवानिया भाजपा मंडल अध्यक्ष करण काहीर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके हाथों में काफी चोटें आई हैं। राहगीर प्रकाश नायक ने तत्काल अपनी पिकअप वाहन से तीनों को धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सचिन पाटीदार ने परीक्षण के बाद जगदीश और मोहन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष का प्राथमिक उपचार कर उन्हें भर्ती किया गया है। डॉ. पाटीदार ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।