फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बच सकती थी नेमावर टीआई राजाराम वास्कले की जान, ये एक गलती पड़ी भारी

Mon, 17 Jul 2023 05:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास के पास नेमावर के थाना प्रभारी राजाराम वास्कले की जामनेर नदी में डूबने से मौत हो गई। अच्छे तैराक होने के कारण एक लाश को निकालने के लिए टीआई खुद नदी में कूदे थे गए, लेकिन स्टॉप डेम में भंवर में फंसने से उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीआई नदी के बीच जिंदगी के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। अगर टीआई एक छोटी सी गलती न करते तो वह आज हम सभी के साथ होते। टीआई वास्कले को तैरना आता था, इसलिए वह तेज बहाव की परवाह न  करते हुए बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के नदी में कूद गए थे, लेकिन स्टॉप डैम का बहाव काफी तेज होने और भंवर उठने की वजह से वह तेज धार में फंस गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें