फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया पीतांबरा पीठ में निर्माणाधीन चार खंभे गिरे

दीपक महाजन Updated Thu, 20 Nov 2025 06:39 AM IST

बुधवार शाम करीब 7:50 बजे दतिया स्थित पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण के दौरान चार पिलर अचानक से भरभराकर गिर गए। जोरदार धमाके की आवाज हुई। वहां अफरा तफरी मच गई। श्रद्धालु भी इधर-उधर भागने लगे। निर्माणाधीन खंभों के गिरने से किसी श्रद्धालु के चोटिल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 7:50 बजे धूमावती माई की आरती का वक्त होने वाला था। उसी बीच वहां बनाए गए पिलर अचानक से जोरदार आवाज के साथ गिर पड़े। यह अभी बंद है, इस वजह से दर्शनार्थियों की आवाजाही नहीं है। पीतांबरा पीठ प्रबंधक पं. महेश दुबे ने तकनीकी खामी के चलते इस घटना की आशंका जताई है। उन्होंने समिति से जांच कराने की बात कही है। ब्यूरो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें