फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया: शिक्षक ने विद्यालय के अंदर की सुसाइड, जानकारी देते कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े

दीपक महाजन Updated Tue, 11 Nov 2025 08:41 PM IST

घटना भांडेर इलाके के सालोन बी गांव के प्राथमिक विद्यालय की है। 50 वर्षीय शिक्षक उदयभान सिहारे मंगलवार की सुबह विद्यालय पहुंचे और कुछ देर बाद उनका शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। सहकर्मियों ने यह दृश्य देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शिक्षक उदयभान सिहारे लंबे समय से बीएलओ का अतिरिक्त दायित्व निभा रहे थे। परिवारजनों के मुताबिक हाल के दिनों में चुनाव कार्यों से संबंधित रिपोर्टिंग, डाटा अपडेट और लगातार मिल रहे निर्देशों से वे मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। सहकर्मियों ने बताया कि उदयभान अत्यंत शांत, सरल स्वभाव और ईमानदार शिक्षक थे। छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय थे। लेकिन बीएलओ के कार्यों के कारण उनके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर असर पड़ा था। मृतक शिक्षक के परिवार में पत्नी, पुत्र अंशुल और पुत्री अंजली हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े का कहना है कि बीएलओ के आत्महत्या की जानकारी हुई है कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जो भी कार्य है शासन के निर्धारित दायरे में एवं नियमानुसार दिए जाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें