फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की सौगात: डॉ. मोहन यादव ने 47 करोड़ के सिंध नदी पुल का किया लोकार्पण, 532 करोड़ के कार्यों की घोषणा

Sat, 21 Feb 2026 08:59 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

दतिया जिले के सेवढ़ा में शनिवार दोपहर विकास की नई इबारत लिखी गई, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। हेलीपेड पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सीधे सिंध नदी तट पर पहुंचे, जहां 47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन पुल का लोकार्पण किया गया। पुल के शुरू होने से सेवढ़ा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा।

पुल लोकार्पण के उपरांत मुख्यमंत्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे कृषि उपज मंडी परिसर स्थित सभा स्थल पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आमसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने दतिया जिले के लिए 532 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देने की घोषणा की। इनमें 47 करोड़ रुपये के सिंध नदी पुल के लोकार्पण के साथ 30 करोड़ रुपये की जल आवर्धन योजना का शुभारंभ शामिल रहा।

ये भी पढ़ें- Indore Violence : इंदौर में सियासी हिंसक झड़प, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव की तस्वीरें

इसके अतिरिक्त 233 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 21 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इन कार्यों में बसई में सांदीपनी स्कूल का निर्माण तथा बड़ौनी के गोविंदपुर के समीप पुलिस ड्राइवर लर्निंग सेंटर की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्प शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दतिया-इंदरगढ़-सेवढ़ा मार्ग के निर्माण की भी बड़ी घोषणा की। इस सड़क परियोजना पर लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है।

विशेष रूप से इंदरगढ़ में प्रस्तावित बाईपास निर्माण से कस्बे के मुख्य बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूरे आयोजन में उत्साह और विकास को लेकर उम्मीदों का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि घोषित सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत हो और आमजन को सीधा लाभ मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें