फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया एयरपोर्ट: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, इसके रनवे पर एक साथ उतर सकती हैं तीन फ्लाइट्स

Thu, 29 May 2025 05:36 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

दतिया की धरती पर विकास की एक और उड़ान भरने जा रही है। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिलेभर में उत्सव जैसा माहौल है। 

अगर बात करें रनवे की तो दतिया एयरपोर्ट का रनवे 1810 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है। इसकी खास बात यह है कि इस रनवे पर एक साथ तीन फ्लाइट्स उतरने की क्षमता है जो इस क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। 

ये भी पढ़ें- उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट, एएआई ने 241 एकड़ जमीन और मांगी, सरकार-एएआई के बीच करार कल

शुरुआती चरण में यहां से 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे। ये फ्लाइट्स भोपाल से दतिया और दतिया से खजुराहो के बीच अप-डाउन शुरू होंगी। सप्ताह में चार दिन ये हवाई सेवाएं संचालित की जाएंगी, जिससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि देशभर से आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अब आसान और त्वरित आवागमन का विकल्प मिलेगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- भोपाल में जुटेंगी दो लाख महिलाएं, पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे 24 विशिष्टजन

जानकारी के मुताबिक दतिया से सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को प्लेन भोपाल से उड़ान भरकर दतिया पहुंचेगा और यहां से खजुराहो के लिए उड़ान भरेगा। वापसी में भी यही रूट फॉलो किया जाएगा। विमान में कुल 19 सीटें होंगी। एयरलाइंस द्वारा दतिया से भोपाल और खजुराहो के लिए शुरू की जा रही हवाई सेवा का प्रारंभिक और संभावित किराया मात्र एक हजार रुपए है, जो ट्रेनों से सस्ता है। दतिया से भोपाल की अनुमानित उड़ान का समय 1.10 घंटे होगी। वहीं खजुराहो की उड़ान 40 मिनट की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें