फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: असामाजिक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, गांव में फैला आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 Dec 2025 03:45 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

जिले के बड़ौनी थाना अंतर्गत ग्राम छता में सोमवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर की गई इस घटना की जानकारी मंगलवार सुबह ग्रामीणों को लगी, जिसके बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार यह प्रतिमा वर्ष 2021 में गांववासियों के सामूहिक सहयोग से स्थापित की गई थी। प्रतिमा से छेड़छाड़ को ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास बताया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें: Rewa News: हनुमाना बॉर्डर पर वसूली का खतरनाक खेल, चलते ट्रक से 5 किमी तक लटका रहा दलाल, वीडियो वायरल

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाइश दी और भरोसा दिलाया कि टूटी हुई प्रतिमा के स्थान पर आज ही नई प्रतिमा स्थापित करवाई जाएगी। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर उस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शांति बनाए रखी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें