फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पटाखा फोड़ने के विवाद पर बवाल, 25 बदमाशों ने एक घर पर किया हमला; आरोपियों ने पूरे परिवार को पीटा

Thu, 23 Oct 2025 01:20 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद बुधवार को बवाल में बदल गया। रात करीब 10 बजे एक घर पर 25 से अधिक बदमाशों ने एक साथ हमला कर दिया। पहले पथराव किया गया, फिर लाठियों से पूरे परिवार की पिटाई की गई। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक सभी बदमाश भाग चुके थे। घटना के बाद हजारों लोग सड़क पर जमा हो गए, जिससे बड़ी घटना टल गई। फिलहाल पीड़ित परिवार दहशत में है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

हटा के खचना नाका क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित युवक हिमांशु यादव ने बताया कि दीपावली की रात वह अपने दोस्तों के साथ सड़क पर पटाखे फोड़ रहा था। इस दौरान उसका दोस्त भूरा भी आ गया। भूरा ने एक पटाखा फोड़ा जिससे हिमांशु का हाथ जल गया। इसके बाद जब हिमांशु ने पटाखा फोड़ा तो वहां मनोज और कमलेश आ गए और उससे विवाद करने लगे। उन्होंने कहा कि "यहां पटाखे क्यों फोड़े?"  हिमांशु ने तुरंत माफी मांग ली और घर चला गया।

हिमांशु ने बताया कि दो दिन बाद, बुधवार रात को मनोज और कमलेश करीब 20-25 साथियों के साथ उसके घर पहुंचे। उन्होंने पहले पथराव किया और फिर लाठियों व चाकू से हमला कर दिया। कमलेश के पास चाकू था जबकि बाकी लोग लाठियों से लैस थे। उन्होंने हिमांशु, उसकी दोनों बहनों, मां और पिता की पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद सभी हमलावर मौके से भाग निकले।

ये भी पढ़ें- MP AQI:  मध्य प्रदेश की हवा में होने लगा सुधार, कई शहरों में बेहतर स्थिति दर्ज, ग्वालियर में अभी  AQI 200 पार

घटना के बाद पीड़ित ने हटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें