फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, मार्ग पर लगा लंबा जाम

Tue, 02 Dec 2025 04:27 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया। गनीमत रही चालकों को मामूली चोट आई। एनएचआई के कर्मचारियों ने पहुंचकर जाम खुलवाया और ट्रकों को सड़क से हटाया। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना जबेरा थाना क्षेत्र के सटघटिया जंगल के समीप घटित हुई। मार्ग की संकरी स्थिति और लंबे समय से लंबित सड़क चौड़ीकरण के कारण यह क्षेत्र लगातार दुर्घटना स्थल के रूप में चर्चाओं में है।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP22 H 1464 जबलपुर से सामान लेकर ग्वालियर जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रक सागर से जबलपुर की ओर आ रहा था। जबेरा और सिगरामपुर के बीच अंधेरा और सड़क की तंग स्थिति के बीच दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में दोनों ट्रक चालकों और क्लीनरों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जबेरा अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों के द्वारा उनका इलाज किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सटघटिया जंगल क्षेत्र में संकरी सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से स्टेट हाईवे के शीघ्र चौड़ीकरण की मांग की है, ताकि भविष्य में बड़े हादसों को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नवागत कुलगुरु बनें डॉ. राकेश, जानें कैसा रहा है इनका एकेडमिक सफर?

जर्जर है मार्ग
बता दें जबेरा से सीग्रामपुर के बीच सड़क जर्जर हालत में है और मार्ग सकरा होने के चलते आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। साथ ही यह मार्ग 24 घंटे चलता है, जब भी यहां सड़क हादसा होने पर जाम लगता है तो वह काफी लंबा होता है और हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें