फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कचरे के ढेर में मिले सैकड़ों आधार कार्ड, जांच टीम ने किए जब्त, ग्रामीण बोले- हम इतने दिन से परेशान

Tue, 18 Mar 2025 11:04 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा ब्लॉक के मड़ियादो गांव में डाक सेवा से प्राप्त होने वाले आधार कार्ड चरे के ढेर में मिले। सैकड़ों की संख्या में फेंके गए ये आधार कार्ड मड़ियादो सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के थे। अधिकांश आधार कार्ड खराब हो चुके थे, जिससे स्पष्ट होता है कि इन्हें कुछ माह पहले कचरे में फेंका गया था। मामले में अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। ग्रामीणों ने डाक सेवा विभाग से जुड़े कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिन लोगों के आधार कार्ड कचरे में मिले हैं, वे आज भी आधार कार्ड से वंचित हैं या डमी आधार कार्ड से काम चला रहे हैं।

बता दें कि शासन की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अत्यंत आवश्यक होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कई लोग हैं जिनके पास आधार कार्ड नहीं होते, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते।

ये भी पढ़ें: कैग रिपोर्ट में खुलासा: प्राकृतिक आपदा सहायता और संबल योजना में 32 करोड़ की राशि अपात्रों के खातों में भेजी

जांच करने पहुंची टीम
कचरे के ढेर में आधार कार्ड मिलने की सूचना पर हटा से एक टीम मड़ियादो पहुंची और मौके पर जांच की। टीम को वहां सैकड़ों आधार कार्ड मिले।  टीम ने सभी आधार कार्डों को जब्त कर लिया है। जांच टीम में शामिल इंदूर सिंह राजपूत, अखिल सिंह (शाखा डाकपाल), नवीन और धीरज पटेल मामले की जांच कर रहे हैं। 

बारिश में बह गए आधार कार्ड
जानकारी के अनुसार यह आधार कार्ड बालिका छात्रावास के पीछे एक खाईनुमा स्थल पर नाले के किनारे पड़े थे। आधार कार्डों की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश के दौरान कई कार्ड नाले में भी बह गए होंगे।

ये भी पढ़ें: एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट,आज भी छाएंगे बादल, होगी बूंदाबांदी

एक साल पहले बनवाया था  
ग्रामीण मुकेश सोनी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का आधार कार्ड एक सेंटर से बनवाया था, लेकिन कई साल तक कार्ड नहीं मिला। मजबूरन उन्होंने पैसे देकर कंप्यूटर से आधार कार्ड निकलवाया। अब जानकारी मिली कि डाक सेवा से मिलने वाला आधार कार्ड कचरे के ढेर में पड़ा हुआ था। इसी तरह दीपक यादव ने बताया कि उनका आधार कार्ड भी कचरे के ढेर में मिला है।

आधार कार्ड काफी पुराने 
डाक उपसंभाग कार्यालय हटा के इंदूर सिंह राजपूत ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। कचरे के ढेर में मिले आधार कार्ड काफी पुराने हैं। उन्हें वास्तविक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने से पहले ही उन्हें फेंक दिया गया था।

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें