मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब शिवराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार में कुछ काम नहीं हुआ इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार की जननी करार दिया।