फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: 12 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, धरमटेकड़ी के लकड़ाई जम्होड़ी का मामला, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Jan 2025 03:27 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 12 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामला धरमटेकड़ी के लकड़ाई जम्होड़ी एरिया का है। फिलहाल, मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही एक बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पीछे पेड़ पर फंदे पर झूलता हुआ मिला। लाश उसी की चुनरी से लटकते हुए मिली। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर बालिका ने ये कदम क्यों उठाया? पुलिस जांच की बात कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी में पुलिस ने बताया कि धरमटेकड़ी के लकड़ाई जम्होड़ी निवासी 12 वर्षीय प्राची पिता मंसाराम भलावी नामक बालिका ने आज शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पीछे चुनरी के फंदे पर झूलते हुए मिला। प्राची यहां अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी, लेकिन उसने ये कदम क्यों उठाया? इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा लिया है। जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

बताया जाता है कि मृतिका के पिता ने प्रेम विवाह कर लिया है, जिसके बाद वो यहां रहती थी। जबकि उसकी मां, मौसी और एक अन्य हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी वजह से उसने सुसाइड कर लिया होगा। फिलहाल, पुलिस ने सारे मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें