फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पूर्णिमा पर खग्रास चंद्रग्रहण, सूतक सुबह से प्रभावी, 2 मार्च को होगा होलिका दहन

Thu, 26 Feb 2026 02:29 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा


इस वर्ष होली का पर्व और खग्रास चंद्रग्रहण एक विशेष संयोग के साथ पड़ रहे हैं। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा, 3 मार्च (मंगलवार) को खग्रास चंद्रग्रहण रहेगा, जबकि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को धुरेड़ी (धुलेंडी) मनाई जाएगी।

पंचांग के अनुसार चंद्रग्रहण का प्रारंभ दोपहर 3:19 बजे, मध्य 5:04 बजे और मोक्ष शाम 6:47 बजे होगा। भारत में ग्रहण का आरंभ प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह चंद्रोदय से पहले शुरू हो जाएगा। अधिकांश स्थानों पर चंद्रोदय के बाद केवल ग्रहण का मोक्ष ही देखा जा सकेगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व से प्रभावी हो जाता है। इस आधार पर 3 मार्च को सुबह 6:20 बजे से सूतक काल प्रारंभ होगा। सूतक के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखने, भोजन न पकाने और विशेष धार्मिक सावधानियां बरतने की परंपरा है। बालक, वृद्ध और रोगियों के लिए दोपहर 12:20 बजे से सूतक मानने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: Ratlam News: टीकाकरण के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरे का आईसीयू में इलाज जारी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में इसका प्रभाव अधिक स्पष्ट रहने की संभावना है। यह ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में भी दिखाई देगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में जप, तप, हवन, तर्पण और दान का विशेष महत्व है। ग्रहण मोक्ष के बाद स्नान-दान कर पूजा करना शुभ माना गया है।

होलिका दहन 2 मार्च को परंपरा अनुसार किया जाएगा, जबकि 4 मार्च को रंगों के साथ धुरेड़ी का उत्सव मनाया जाएगा। इस बार होली और चंद्रग्रहण के संयोग को धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है।

राशियों पर ग्रहण का प्रभाव (पंचांग अनुसार)

मेष: चिंता
वृष: व्यथा
मिथुन: लक्ष्मी कृपा
कर्क: क्षति
सिंह: कष्ट/घात
कन्या: हानि
तुला: लाभ
वृश्चिक: सुख
धनु: मानहानि
मकर: मृत्यु तुल्य कष्ट
कुंभ: स्त्री पीड़ा
मीन: सौख्य

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें