फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: PTR में वन्यजीव की मौत के बाद मचा हडक़ंप, बीमारी बताई जा रही तीनों वन्यजीवों की मरने की वजह

Sun, 25 May 2025 10:03 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों की रहस्यमयी मौत का सिलसिला जारी है। पिछले दो सप्ताह में तीन वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। जिनमें तेंदुए समेत अन्य वन्य प्राणी शामिल हैं। हाल ही में दक्षिण हिनौता के PTR क्षेत्र के कक्ष क्रमांक-537 में एक नर तेंदुए का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सतना डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में कलेक्टर और फील्ड डायरेक्टर को जांच के निर्देश भी दिए थे जिसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के द्वारा पत्रकारवार्ता करके किसी भी प्रकार की पोचिंग की घटना से इंकार किया है।

बता दें कि सबसे पहले पीटीआर में चार माह की मादा तेंदुआ शावक की लाश मिली थी। चिकित्सकों ने तेंदुए की मौत की वजह बीमारी बताई थी। इसके बाद टाइगर रिजर्व के गंगऊ में भालू की लाश मिली थी और फिर एक तेंदुए की मौत हो गई डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि किसी प्रकार की पोचिंग की शंका नहीं है। अलग-अलग वन्यजीवों में मौत होने के कारण भी अलग है हालांकि प्रबंधन ने सेम्पल लेकर शोध संस्थान भेजे है जिसकी रिपोर्ट का प्रबंधन इंतिजार कर रहा है।

पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मोहित सूद का कहना है कि प्रबंधन के द्वारा अब लगातार वन्यजीवों की निगरानी करने की बात कही जा रही है।   PTR में वन्यजीव की मौत के बाद मचा हडक़ंप...- फोटो : credit   PTR में वन्यजीव की मौत के बाद मचा हडक़ंप...- फोटो : credit   PTR में वन्यजीव की मौत के बाद मचा हडक़ंप...- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें