महिला विश्व चैम्पियन टीम में शामिल किक्रेटर क्रांति गौड़ ने अपने गृहनगर घर पहुंचकर फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। वीडियो में क्रांति महिलाओं और लड़कियों के साथ डीजे की की धुन पर जमकर डांस कर रही हैं। डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि किक्रेट में विश्व विजेता बनने के बाद देर रात अपने गृहनगर घुवारा पहुंची थीं जहां पूरे जिले में क्रांति का जोरदार स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें- MP News: हामिद ने 'कश्यप' बनकर तबाह कर दी नाबालिग की जिंदगी, मां और बुआ की मदद से खेला घिनौना खेल
बता दें, खजुराहो एयरपोर्ट से छतरपुर तक क्रांति के काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल रहे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। क्रांति तिरंगा ओढ़े सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती नजर आईं। भीड़ में मौजूद बच्चे-बुजुर्ग सभी “क्रांति गौड़ जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगा रहे थे।