फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विकास यात्रा में भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, पूर्व सीएम कमलनाथ को कहा 'कमरनाथ', वीडियो हुआ वायरल

Fri, 24 Feb 2023 12:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही विकास यात्रा में भाजपा नेताओं के बिगड़े बोल भी सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला रतलाम जिले की आलोट विधानसभा में निकाली जा रही विकास यात्रा के दौरान ग्राम भूतेड़ा में देखने को मिला। यहां उज्जैन संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने मंच के माध्यम से विवादित बयान दिया। जो, कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भूतेड़ा में आयोजित विकास यात्रा में उज्जैन संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने कमलनाथ को कमरनाथ बताया। 

यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जैकलीन फर्नांडिस के कमर में हाथ डाल कर फोटो खिंचवाने के मामले में दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने जनता को यह कहने का काम किया कि पैसा नहीं है, ऐसा इसलिए था क्योंकि कमलनाथ जी आईफा अवार्ड इंदौर में कराना चाहते थे और उसके लिए 700 करोड़ का प्रावधान रखा। 

सांसद फिरोजिया ने कहा कि सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस को बुलाया गया। कमलनाथ जी ने सलमान को दूर खड़ा किया और बेटी बराबर की लड़की की कमर में हाथ डाल कर हंस रहा था। तब मैंने नाम दिया ये कमरनाथ है, कमलनाथ नहीं। सांसद ने कहा कि आपने सुना होगा कि ये 18 महीने की औलाद है, सुधरेगा नहीं, कई बार बुजुर्ग यह कहते हैं। 18 महीने की सरकार आई थी कमलनाथ की, इसलिए कह रहा हूं कि कांग्रेसी कभी नहीं सुधरेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें