तेजी से बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण युवाओं में हाइपोथायरायडिज्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर चिंता जताते हुए शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल की नोडल अधिकारी डॉ. जूही गुप्ता ने कहा कि ये बीमारी अब कम उम्र में ही शरीर को प्रभावित करने लगी है और समय रहते इलाज नहीं हुआ तो इसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।