बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गणेश दर्शन से लौट रहे दो युवक गोई नदी के तेज बहाव में बह गए। शनिवार को बाइक मिली, लेकिन युवक लापता थे। रविवार दोपहर 36 घंटे की सर्च के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों के शव तीन किलोमीटर दूर से बरामद किए। बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। गणेश दर्शन कर घर लौटते वक्त दो युवक गोई नदी के काका भैरव पुलिया को पार करते समय तेज बहाव में बह गए। शनिवार सुबह बाइक बरामद हुई, लेकिन युवक नहीं मिले थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन और बरामदगी
टीआई सुखलाल भंवर के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने शनिवार और रविवार सुबह तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा। आखिरकार रविवार सुबह 11 बजे के आसपास दोनों युवकों के शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें- Ujjain News: शिप्रा नदी हादसा; थाना प्रभारी का किया गया अंतिम संस्कार, SI और आरक्षक की खोज के लिए अभियान जारी
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान सिदड़ी निवासी दिलसिंह पिता सखाराम, उम्र 17 वर्ष और रेलावती निवासी राहुल पिता केना, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलसूद लाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने बरसात के मौसम में पुलिया और नदी पार करते समय सतर्कता बरतने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें- Burhanpur News : गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह में पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 लोगों को लिया हिरासत में