फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बड़वानी में फिर अज्ञात जानवर की दहशत, खेत में मिला 8 वर्षीय बालक का शव, पहले भी छह की हुई मौत

Mon, 18 Aug 2025 12:02 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंतर्गत आने वाले राजपुर वन परिक्षेत्र में किसी अज्ञात जानवर के काटने से एक 8 वर्षीय बालक की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर खेल रहे मासूम को जंगली जानवर दबोच कर मक्का के खेत में ले गया। वहां उसे बुरी तरह से नोच कर जख्मी कर दिया। घायल बालक को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव पीएम के लिए रखवा दिया।

बता दें कि राजपुर वन परिक्षेत्र में ही कुछ महीने पहले ग्राम लिम्बई में भी किसी अज्ञात जानवर की काटने से 6 लोगों की मौत हुई थी। जिस पर प्रशासन ने केवल उनके परिजनों को मुआवजा देकर मामले को दबा दिया था। उस मामले में अब तक भी किसी प्रकार की कोई जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है, जिसके बाद अब फिर से यह घटना हो गई।

ये भी पढ़ें: महाकाल शाही सवारी: राजा खुद चलते थे पालकी के आगे, क्या होता था संकेत? भोज से सिंधिया-होलकर तक अनोखा है इतिहास

बड़वानी जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में कोई अज्ञात जानवर खूंखार बनकर घूम रहा है, जिसके काटने से यहां के ग्राम लोटनदेव इंद्रपुर में एक 8 वर्षीय बालक की मौत हुई है। वह जानवर उस बालक को मक्का के खेत में ले गया और उसे गले और शरीर सहित अन्य जगह पर नोच कर घायल कर दिया। परिवार ने जब बालक को ढूंढना प्रारंभ किया तो वे लोग पैरों के निशान से ढूंढते हुए मक्का की फसलों के बीच पहुंचे। वहां बालक घायल मिला। परिजन बालक को राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बालक सुभाष पिता मंगा, जाती बारेला, उम्र 8 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की बात सुनते ही परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। वहीं इस मामले में वन अमले का कोई भी कर्मचारी न ही मौके पर पहुंचा था और न ही अस्पताल। जिस पर ग्रामीणों के अनुसार घटना के कई घंटे गुजरने के बाद भी वन परिक्षेत्र के अधिकारियों का यह रवैया लापरवाही वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें