फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: परिवार के साथ कांवड़ भरने गए दो बच्चे त्रिवेणी नदी में डूबे, कुछ देर बाद निकाले गए शव

Mon, 21 Jul 2025 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

अशोकनगर जिले के तूमैन गांव स्थित त्रिवेणी नदी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दियाधरी गांव के दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 16 वर्षीय सौरभ लोधी और 9 वर्षीय आरूषी साहू शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार को दोनों बच्चे अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम पर कावड़ भरने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों अचानक नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे गहरे पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही कचनार थाना प्रभारी पूनम सेलर मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

ये भी पढ़ें:  'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो

हादसे के बाद अशोकनगर एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, तहसीलदार शंभू मीणा और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन के सोमवार को यहां कावड़ भरने वालों की भारी भीड़ रहती है। उन्होंने प्रशासन से एसडीआरएफ की नियमित तैनाती की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें