कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल छह से अधिक जिलों से गुजरते हुए राजस्थान चले जाएंगे। यात्रा के दौरान वह प्रदेश में समाज के हर तबके को साधने की कोशिश करेंगे। लेकिन, राहुल की यात्रा से पहले ही राज्य में सियासत गरमा गई है।