फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: आगर मालवा में बालिका ने स्केटिंग करते हुए किया गरबा नृत्य, देखें वीडियो

Sun, 13 Oct 2024 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले से गरबा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्केटिंग करते हुए एक बालिका का गरबा नृत्य करते हुए वीडियो सामने आया है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खिया बटोर रहे है। नवरात्रि पर देश के अलग-अलग हिस्से में गरबा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जो अपने-अपने स्तर से चर्चा में रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन आगर जिले में भी समितियों द्वारा किया गया, जिसमें एक नन्ही बालिका स्केटिंग करते हुए गरबा नृत्य करती हुई नजर आ रही है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह आयोजन नवरात्रि महोत्सव के दौरान आगर बस स्टैंड पर स्थित नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित होना बताया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि गरबा महोत्सव के इस कार्यक्रम में बालिका आयुषी शर्मा अपने पैरो में स्केटिंग पहनकर मां के भजनों पर गरबा नृत्य की प्रस्तुति दे रही है। जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए, जिसके वीडियो हाल ही में सामने आए है।

गौरतलब है की बीते कुछ दिनों से भारत देश में नवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास उत्साह वा उमंग के साथ आयोजित किया गया है और उसी के उपलक्ष्य में गरबा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें हिंदू धर्मप्रेमी बंधुओ ने बढ़ चड़कर हिस्सा लिया और अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। ऐसे में कुछ गरबा कार्यक्रम के वीडियो अपने अलग-अलग कारणों से सामने आए है, वही आगर जिले का यह वीडियो एक बालिका द्वारा स्केटिंग पहनकर गरबा नृत्य करते हुए सामने आया है, जिसकी चर्चा आगर जिले में अब भी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें