फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: विस्फोटक सामग्री पर बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की सामग्री जब्त, देखें वीडियो

Thu, 10 Oct 2024 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा

मध्यप्रदेश के आगर-मालवा में बुधवार रात को राजस्व नगर पालिका तथा पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने औचक कार्रवाई करते हुए छावनी नाका रोड स्थित एक स्टेशनरी की दुकान से फटाखे जब्त किए। इसके बाद अधिकारी दुकानदार के आवास पर पहुंचे, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए गए। पूरी कार्रवाई के दौरान अधिकारी मीडिया से बात करने में कतराते रहे और रात सात बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर रात 11 बजे तक चलती रही।

जानकारी के अनुसार, रात करीब सात बजे एसडीएम किरण बरबड़े, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह, थाना प्रभारी अनिल मालवीय, तहसीलदार आलोक वर्मा, सीएमओ नगर पालिका पवन कुमार और फूल फकीर मय अमले के छावनी नाका रोड स्थित भोला भइया की दुकान नामक स्टेशनरी की दुकान पर पहुंचे और फटाखे की जांच पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान दुकान से फटाखे बरामद किए गए। इसके उपरांत छावनी अंबेडकर कांप्लेक्स स्थित गोडाउन भी पहुंचे और वहां भी जांच पड़ताल की। यहां से फिर अधिकारियों का दल सुसनेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्थित रवि अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। जहां घर के निचले हिस्से में बड़ी मात्रा में फटाखे रखे हुए पाए गए। 

अधिकारियों ने कुछ देर यहां कार्रवाई की। उसके बाद कुछ पुलिसकर्मी तथा नगर पालिका कर्मचारी फटाखे के बक्सों की गिनती करते रहे। जब इस संबंध में मौजूद अधिकारियों से मीडिया ने चर्चा करने की कोशिश की तो कुछ देर बाद अधिकारी मौके से चले गए। कार्रवाई रात भर चली, जब्त फटाखे की जानकारी पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह दी गई, जिसमें पुलिस ने बताया कि 148 कार्टून व दो लोहे की बड़ी बेटियों में पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

वहींं, संपूर्ण मामले में एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा ने जानकारी देते बताया कि कस्बा भ्रमण के दौरान उन्हें जानकारी लगी और उनके द्वारा पटाखे की छानबीन में की गई, जिसमें उनके द्वारा दुकान से पटाखे बरामद किए और गोदाम व निज निवास पर भी छानबीन की गई तो निज निवास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस द्वारा विस्फोटक पदार्थ जब्त कर उसे सुरक्षित गोदाम में रखवाया गया है और संबंधित के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें