उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में टिकट को लेकर तकरार जारी है। टिकट को लेकर आए दिन नेता पार्टी कार्यालयों पर हंगामा कर रहे हैं। इस तरह के हंगामों के बीच मंगलवार को तब रोमांचक मोड़ आ गया जब नामांकन का पर्चा दाखिल करने पूर्व आईएएस कुसुम शर्मा पहुंची तो पता चला कि उनका नाम काटकर प्रेमा अवस्थी को टिकट दे दिया गया है।