फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दिवस पर हुनर और खुशबू से महका लखनऊ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 'एक जिला एक उत्पाद' के तहत स्टाल लगाया गया। यहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों की खास पहचान एक ही मंच पर देखने को मिली। मुरादाबाद के पीतल और तांबे के बर्तनों ने शिल्प कौशल को दर्शाया गय़ा। वहीं कन्नौज के इत्र ने पूरे परिसर को खुशबू से भर दिया। जनजाति विकास विभाग के स्टॉल पर थारू जनजाति के मूंज और जलकुंभी से बने पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को खूब सराहा गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। प्रदर्शनी ने आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय उद्यम को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें