फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप का आरोप, एसआईआर में फर्जी बंट रहा फॉर्म-7, आंदोलन की दी चेतावनी

बाराबंकी शहर के छाया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर फॉर्म-7 को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह के नेतृत्व वाले समूह ने बड़े पैमाने पर फर्जी फॉर्म बांटे जाने का आरोप लगाया है। अरविंद सिंह गोप ने कहा कि जिन लोगों द्वारा आपत्तियां दाखिल की जा रही हैं, उनके नाम-पते सही नहीं लिखे गए हैं, जिससे पूरे प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फर्जी तरीके से फॉर्म भरने और बांटने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी और आंदोलन करने को मजबूर होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें