पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कैब वे बदहाल है। महीनों से सड़क जर्जर है। यात्री चोटिल हो रहे हैं। रोजाना शिकायतें आ रही हैं लेकिन खास बात यह है कि रेलवे प्रशासन संजीदगी नहीं दिखा रहा है। कैब वे पर आने वालों से 60 रुपये चार्ज लिया जाता है, लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। कैब वे के अंडरपास पर नाली उफना रही है। पूरी सड़क उधड़ी पड़ी है। अफसर मौके पर जाकर जांच तक करने की जहमत नहीं उठाते हैं।