लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आईटीआई व अन्य संस्थाओं से प्रशिक्षण ले चुके युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि छोटे से संस्थान से परीक्षण लेकर रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। हमारी तरह अन्य भी युवा इस क्षेत्र में आए उनको भी क्षेत्र से रोजगार होने का मौका मिलेगा।