फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले मंत्री नितिन अग्रवाल, जनता से मांगा सहयोग

राजधानी के सहकारिता भवन में भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज दुनिया भारत की शक्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों ने भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत किया है। नितिन अग्रवाल ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस चर्चित बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र से भेजे गए एक रुपये में से केवल 15 पैसे ही लाभार्थियों तक पहुंच पाते हैं। मंत्री ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में पारदर्शिता और तकनीक के उपयोग के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों के बैंक खातों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) जैसी व्यवस्थाओं ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ाई है और बिचौलियों की भूमिका को कम किया है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए नागरिकों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग का योगदान महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें