लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल दयाल पैराडाइज में विकास वंचित इंसान पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मुद्दों को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद और प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार निषाद का पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया। प्रेसवार्ता में पार्टी की संगठनात्मक रणनीति, आगामी चुनावी तैयारियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।