फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दिव्यांग बच्चों के विद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, टीवी भेंट किया

विश्व कायस्थ संस्थान, उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से निरालानगर स्थित परवरिश स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित संस्थान के पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अजय सक्सेना और विनोद कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान के महासचिव संजय श्रीवास्तव ने बच्चों की शिक्षा और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से विद्यालय को टीवी भेंट किया। बच्चों को फल और मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्थान भविष्य में भी सामाजिक और शैक्षिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता करता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें