आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों में संवर्धन एवं व्यक्तित्व निर्माण हेतु अटल सेवा केंद्र, सेक्टर- के आशियाना कॉलोनी अटल ज्ञानशाला का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आयोजित कार्यशाला में एसपी तिवारी, प्रांतीय गतिविधि संयोजक सम्पर्क भारत विकास परिषद, अवध प्रांत, लखनऊ ने विद्यार्थी जीवन में सफलता के सूत्र विषय पर प्रकाश डाला। उन्होने विद्यार्थियों को बताया कि प्रात:काल उठकर गुड मार्निंग के बजाय अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। अपने ज्ञान को अद्यतन रखने के लिए प्रयत्शनशील रहें। उन्होंने कहानी के माध्यम से समझाया, कि बच्चों को अपने मित्र कैसे बनाने चाहिए। ओम का तीन बार उच्चारण कराकर ध्यान भी कराया गया। महापुरूषों की छोटी छोटी कहानियों के माध्यम से शिक्षा और संस्कारों के महत्व को समझाया। बच्चों को गुस्सा न करने, सभी से विनम्र व्यवहार करने की शिक्षा दी। उपस्थित सभी बच्चों को आलस्य त्यागने तथा आज का काम कल पर न टालने की सलाह दी। ज्ञानशाला में मनोज गुप्ता ने एसपी तिवारी जी को सम्मानित किया एवं उपहार भेंट किया। आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के महासचिव ए सी अग्निहोत्री, रविकांत टण्डन, अविनाश अग्रवाल, अतुल कुमार टंडन, गोविंद प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, जनार्दन सिंह, आर एन तिवारी, गिरीश मेहरोत्रा ,एम एल आहूजा, नीरज पांडे, शशि बाजपेई, रीना सिक्का, शशि अग्निहोत्री, नूपुर टंडन, सीमा, शैली, लीना, राखी, समेत कई कॉलोनी वासियों ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।