लखनऊ स्थित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। अल्लूनगर डिगुरिया के बच्चों ने जल संरक्षण पर आधारित प्रस्तुति देकर 'जल बचाओ' का प्रभावी संदेश दिया। वहीं विश्वविद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में उत्साह का माहौल बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों और छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। वहीं, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।