फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: टूटी बाउंड्री वॉल पर बांस की बल्लियों का सहारा, हादसे का खतरा बरकरार

बिजली पासी किले के पास स्थित गहरे नाले की एक ओर की बाउंड्री वॉल लंबे समय से टूटी हुई है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। करीब सात से आठ फुट गहरे इस नाले में पहली बारिश के बाद ही पानी भर चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दोबारा तेज बारिश हुई तो नाले का पानी सड़क पर आ सकता है, क्योंकि इसकी सफाई भी ठीक से नहीं कराई गई है। आरोप है कि नगर निगम ने टूटी बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने के बजाय केवल बांस की बल्लियां लगाकर सुरक्षा का इंतजाम कर दिया है। स्थानीय लोगों ने जल्द बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने और नाले की समुचित सफाई कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें