नगर निगम आलमबाग और जलकल विभाग द्वारा सहसवीर बाबा मंदिर के गेट पर आम जनता और दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। यहां दो मिट्टी के घड़ों में पानी भरकर रखा गया था। लेकिन लोगों ने आरोप लगाया कि घड़ों में रखे पानी में कीड़े रेंगते दिखाई दिए, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था तो की गई, लेकिन साफ-सफाई और पानी की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने जिम्मेदार विभागों से तत्काल साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।