देवा रोड स्थित मंदिर परिसर में श्री परमानंद हरिहर मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के दौरान सपना गोयल ने विधि-विधान से आरती की। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।