डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 13वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत छात्रों ने राष्ट्रगीत गाकर की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य कई लोग मौजूद रहे।समारोह की अध्यक्षता कर रहे कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने 13वें दीक्षांत समारोह की उपलब्धियों और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति पर प्रकाश डाला।