फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिक्षक की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, समाज कल्याण मंत्री ने पहुंचकर कराया शांत

पारा थाना क्षेत्र स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने बुद्धेश्वर पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाया। मंत्री से वार्ता के बाद छात्रों को शांत कराया गया। इसके बाद छात्र स्कूल परिसर के अंदर चले गए। प्रदर्शन के चलते सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। छात्रों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी समेत अन्य समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी यातायात व्यवस्था सुचारु कराने का प्रयास किया। मंत्री ने छात्रों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें