फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिक्षा भवन के गेट पर ही बिक रहा गुटखा-तंबाकू, नियमों के पालन पर उठे सवाल

केंद्र सरकार ने शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद राजधानी लखनऊ में नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जगत नारायण मार्ग स्थित शिक्षा भवन के मुख्य गेट के पास ही गुमटी में खुलेआम गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जा रही है। खास बात यह है कि शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के कार्यालय के गेट के पास ही यह कारोबार बिना किसी रोक-टोक के चलता नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब नियमों का पालन कराने वाले विभाग के कार्यालय के बाहर ही प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री हो रही है, तो शहर के अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास स्थिति कैसी होगी। तंबाकू बिक्री पर रोक के नियम कई बार लागू किए जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद कार्रवाई का असर कागजों तक सीमित रह जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें