सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वो जमीन पर बैठे नजर आए। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष पर एफआईआर दर्ज की जा रही है पर विपक्ष की एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की सभी सीडीआर निकाले जाएं तो 99.9 प्रतिशत भाजपाई निकलेंगे। मामले में एसआईटी लीपापोती कर रही है। एसआईटी पर सवाल उठ रहे हैं।