तेलीबाग, शहीद शैलेंद्र सिंह तोमर एकता नगर निवासी के घर चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किया माल भी बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहीद की पत्नी प्रतिभा सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 11 जुलाई को वह अपने गांव गई हुई थी। 14 जुलाई को अपने घर एकता नगर वापस आई तो देखा उनके घर में चोरी हो गई थी। चोर घर के जरूरी सामान के साथ-साथ नगदी व जेवर भी उठा ले गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस टीम में जांच में लगी हुई थी गुरुवार को डलोना रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को 5 नव युवक संदिग्ध दिखाई पड़े जिन्हें पकड़ कर पूछताछ की गई तो चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया। पकड़ी गई पांचों चोर रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दुनंद गढ़ निवासी शुभम कुमार सनी कुमार व दिलीप कुमार है जबकि बछरावां थाना क्षेत्र के सब्जी गांव के निवासी गोविंद लाल व नितिन है सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी ऑटो व टैक्सी चलाते हैं चोरी में एक टैक्सी की कार का भी इस्तेमाल किया गया उसे भी बरामद किया गया।