फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सत्ता परिवर्तन यात्रा को लेकर चंद्रशेखर आजाद का सरकार पर निशाना, कही ये बात

Akash Dwivedi Updated Sat, 30 May 2026 03:44 PM IST

लखनऊ प्रेस क्लब में आज़ाद समाज पार्टी की ओर से आयोजित सत्ता परिवर्तन यात्रा संबंधी प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र और राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारें अपने सभी वादे पूरे नहीं कर सकतीं, लेकिन आरक्षण को लेकर जो घोषणाएं की गई थीं, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा ने राम मंदिर को लेकर संकल्प लिया था और यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं है। चंद्रशेखर आजाद ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देश में सभी को समान शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने बिजनौर के एक अस्पताल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां जनरेटर में तेल न होने, दवाओं की कमी और स्टाफ की कमी के कारण एक बच्चे की जान चली गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति चिंताजनक है और सरकार को इस दिशा में गंभीर कदम उठाने चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें