स्टेशन रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) के पास एक ऑटो चालक और महिला यात्री के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला चारबाग क्षेत्र से ऑटो बुक कर स्टेशन रोड की ओर आ रही थी। रास्ते में किसी बात को लेकर ऑटो चालक और महिला के बीच कहासुनी हो गई। जब ऑटो चालक महिला को उतारने लगा तो मौके पर पुलिस को बुलाया गया।