लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल हयात में जी5 पर आने वाली वेब सीरीज ‘सतरंगी - बदले का खेल’ के प्रमोशन के लिए अभिनेता अंशुमान पुष्कर और आरजे महवश पहुंचे। इस दौरान कलाकारों ने सीरीज से जुड़े अनुभव साझा किए और दर्शकों से इसे देखने की अपील की। कार्यक्रम में प्रशंसकों और मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। कलाकारों ने वेब सीरीज की कहानी और अपने किरदारों को लेकर भी चर्चा की।