लखनऊ के सदर स्थित संस्कृत पाठशाला डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियों ने शिरकत की, जिनमें फिजिक्स वाला (Physics Wallah), फ्रैंकफिन (Frankfynn) और कई प्रतिष्ठित इंश्योरेंस कंपनियां शामिल रहीं। मेले में न केवल कॉलेज के छात्र, बल्कि अन्य डिग्री कॉलेजों के छात्र और पास-आउट युवाओं ने भी हिस्सा लिया। अब तक लगभग 100 से 150 युवा अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। कंपनियां छात्रों के सीवी जमा कर रही हैं और मौके पर ही इंटरव्यू व काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। प्राचार्या ने उम्मीद जताई कि यह पहल युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी। यह मेला शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।