शाहनजफ मार्ग मार्ग स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल की छुट्टी के दौरान स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चे भरे दिखे। वहीं, सीटों के नीचे बच्चों का बैग रखने की जगह नहीं थी तो स्कूल वैन के ही ऊपर बैग रख दिए गए। इसी तरह, पार्क रोड स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज के बाहर स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे दिखे। एक लाइन में पीछे वाली सीट पर जहां सिर्फ 6 या 8 बच्चों को बैठना था वहां 11 बच्चे बैठे थे। आगे की सीट पर बैठने वाले बच्चों को आना बाकी था। इस समय मौसम तो थोड़ा खुशनामा है पर गर्मी के दिनों में अगर इस तरह बच्चे बैठ कर जाएंगे तो वह बीमार हो सकते हैं पर संबंधित अधिकारी मौन है।