अमर उजाला मित्र पुलिस ( पुलिस आपकी दोस्त है, उसे जानिए और समझिए) के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज विकास नगर की छात्राएं शिक्षिका सीमा वर्मा और मनीषा सक्सेना के साथ हजरतगंज स्थित महिला थाने में शैक्षिक भ्रमण कर पुलिस के काम करने का तरीका जाना। इस दौरान एसआई दिव्या सिंह भदौरिया ने महिला अपराध से संबंधित जानकारी दी और साइबर क्राइम एसआई आरती वर्मा ने सोशल मीडिया से महिलाओं के साथ हो रहे अपराध की जानकारी दी। इस दौरान इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, एसआई तेज सिंह, एसआई रविकांत दूबे, पुष्पांजलि, संध्या तिवारी, पूनम, कीर्ति पांडेय, माधवी चौहान और हेमलता मौजूद रहीं।